कानपुर के बर्रा-8 में नई बनी सड़क उखड़ने लगी तो स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आरोप है कि देर रात बनाई गई सड़क से कुछ ही समय बाद डामर झड़ने लगा। नाराज लोगों ने ठेकेदार के खिलाफ विरोध जताया, वहीं बीजेपी नेताओं ने भी मौके पर पहुंचकर नाराजगी जाहिर की।

मामले में अधिकारियों ने सड़क दोबारा बनवाने का आश्वासन दिया है। स्थानीय लोगों ने लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।