कानपुर के कंघी मोहल इलाके में पुलिस ने देर रात दबिश देकर शबनम नाम की महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, शबनम पहले रियाज खटेला के साथ कथित तौर पर चरस के कारोबार में शामिल थी। रियाज को कुछ समय पहले चरस बेचने और अवैध पिस्टल रखने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। पुलिस का दावा है कि उसके जेल जाने के बाद शबनम ने इस कथित कारोबार की जिम्मेदारी संभाल ली थी।
तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से चरस बरामद होने की बात कही है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि नशे की सप्लाई कहां से आती थी और किन लोगों तक पहुंचाई जाती थी।




