ट्रेन में सफर कर रही महिला यात्री की पुलिसकर्मी द्वारा बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद सवाल उठ रहे हैं कि यात्रियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाले ही अगर इस तरह पेश आएं, तो शिकायत किससे की जाए?

रेल मंत्रालय, रेलवे सेवा, यूपी पुलिस और संबंधित अधिकारियों से सवाल है—क्या वीडियो का संज्ञान लेकर मामले की जांच होगी और जिम्मेदार व्यक्ति पर कार्रवाई की जाएगी, या फिर वायरल वीडियो कुछ दिनों बाद बाकी मामलों की तरह ठंडे बस्ते में चला जाएगा?