कभी गरीबी में मजदूरी करते हुए बेंगलुरु में दोनों भाइयों ने मिलकर करोड़ों का कारोबार खड़ा किया था, लेकिन जब जमीन, फसल और संपत्ति के बंटवारे की बात आई तो रिश्तों में ऐसी दरार पड़ी कि छह महीने तक बातचीत तक बंद रही। मामला SP की चौखट तक पहुंचा, फिर थरियांव थाने में थाना प्रभारी की काउंसलिंग ने कहानी ही बदल दी।
बचपन के संघर्ष और पुराने दिन याद आए तो दोनों भाइयों का दिल पिघल गया। थाने में एक-दूसरे के गले लगकर फूट-फूटकर रोए और साथ रहने का फैसला किया।




