कानपुर के शास्त्री नगर में मामूली बात को लेकर हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि कुछ दबंगों ने एक युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है।




