कानपुर के पनकी स्थित प्राचीन श्री मनसा देवी मंदिर में शुक्रवार को एकादशी महापर्व और मंदिर के 86वें स्थापना दिवस पर विशाल मेला लगा। सुबह से ही माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे।
किसी ने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की, तो किसी ने संतान सुख और पति की लंबी उम्र के लिए माता के दरबार में माथा टेका। हाथों में पूजा की थाली और जुबां पर माता के जयकारों के साथ पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय नजर आया।




