कानपुर के बर्रा में शादी के नाम पर कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। विश्वबैंक कॉलोनी निवासी विशाल विश्वकर्मा का आरोप है कि उनकी पत्नी प्रगति शादी के बाद घर से करीब 15 लाख रुपये के जेवर और एक लाख रुपये नकद लेकर मायके चली गई। पति का दावा है कि बाद में उन्हें जानकारी मिली कि प्रगति की इससे पहले दो शादियां भी हो चुकी थीं।
विशाल के मुताबिक, पत्नी से बातचीत करने पहुंचे तो उनके साथ मारपीट की गई और मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने पत्नी और उसके माता-पिता समेत आठ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और वसूली की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।




