कानपुर की छावनी परिषद में CBI की टीम ने छापा मारकर घूस मांगने के आरोप में एक महिला अधिकारी और एक कर्मचारी को पकड़ा है। आरोप है कि 10 साल पहले सेवानिवृत्त हुए सफाई नायक रूप लाल से पेंशन और फंड के भुगतान के बदले 5 हजार रुपये मांगे गए थे। इसी शिकायत पर CBI ने कार्रवाई की और कार्यालय में कर्मचारियों से घंटों पूछताछ की।
फिलहाल मामले में गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
सवाल ये है कि जिस कर्मचारी ने 10 साल नौकरी करके पेंशन का हक कमाया, उसे अपना ही पैसा पाने के लिए रिश्वत क्यों देनी पड़े?




