कानपुर में 21 नवंबर से शादी-विवाह का पहला सीजन शुरू होने जा रहा है। 15 दिसंबर तक चलने वाले इस सीजन में करीब 35 हजार मांगलिक आयोजनों का अनुमान है और बाजार में लगभग 6 हजार करोड़ रुपये का कारोबार होने की उम्मीद है।

आभूषण, कपड़े, होटल, बैंक्वेट हॉल, कैटरिंग, डेकोरेशन और फोटोग्राफी से लेकर इवेंट मैनेजमेंट तक हर कारोबार की चांदी होने वाली है। इतना ही नहीं, करीब 8 हजार लोगों को अस्थायी और मौसमी रोजगार भी मिल सकता है।

कानपुर में अब शादी सिर्फ दो दिलों का मिलन नहीं, बाजार के लिए भी कमाई का बड़ा सीजन बन गई है!