कानपुर की ग्रीनपार्क CM ग्रिड रोड का काम तय समय से पीछे चल रहा है। ग्रीनपार्क चौराहे से परेड, मूलगंज होते हुए घंटाघर तक निरीक्षण करने पहुंचे नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय को सीवर, पेयजल, बरसाती पानी की निकासी और बिजली की भूमिगत डक्ट के काम अधूरे मिले।
नगर निगम ने जल निगम को सीवर और वाटर लाइन का बचा काम 30 नवंबर तक पूरा करने का अल्टीमेटम दिया है। वहीं, सड़क निर्माण कर रही संस्था को भी तेजी से काम करने और देरी पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
आंकड़े भी देख लीजिए—सीवर लाइन के 1,360 मीटर, पेयजल लाइन के 2,600 मीटर, स्टॉर्म वाटर लाइन के 2,035 मीटर और इलेक्ट्रिक डक्ट के 3,090 मीटर का काम अभी बाकी है।
कानपुर की जनता को फिलहाल सड़क से ज्यादा उम्मीद डेडलाइन से है… देखते हैं इस बार 30 नवंबर आता है या काम पूरा होता है!




