जनगणना-2027 के तहत घर बैठे स्वगणना की सुविधा कानपुर के लोगों के लिए आसान कम और परेशानी ज्यादा बन रही है। कहीं पोर्टल का सर्वर धीमा है, तो कहीं मोबाइल नंबर और मकान की लोकेशन सत्यापित कराने में दिक्कत आ रही है। इसके बावजूद तीन दिनों में कानपुर के 17,259 लोगों ने स्वगणना पूरी कर ली है। उत्तर प्रदेश में कानपुर नौवें स्थान पर है।
स्वगणना की प्रक्रिया 30 नवंबर तक चलेगी। इसके बाद 1 दिसंबर से 4 जनवरी तक प्रगणक घर-घर जाकर जनगणना करेंगे। फॉर्म भरते समय मकान नंबर, पूरा पता और लोकेशन सही दर्ज करना जरूरी है।




