वैसे तो नेता बनने के लिए सिविक सेंस धरातल पर होना चाहिए, लेकिन कुछ नेताओं का सिविक सेंस तो पाताल लोक में जा चुका है! कानपुर साउथ की कर्रही सब्जी मंडी जाने वाले रास्ते पर BJP नेता का साइनबोर्ड बीच सड़क पर लगाए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। नेताजी को शायद लगा होगा कि जनता के लिए रास्ता बाद में बनेगा, पहले उनके प्रचार का रास्ता साफ होना चाहिए! नगर निगम और प्रशासन बताएंगे कि सड़क पर लगे इस बोर्ड पर कार्रवाई कब होगी?




