कानपुर के पनकी क्षेत्र के रतनपुर निवासी सोहन पाल नौकरी की उम्मीद लेकर रूस पहुंचे थे, लेकिन अब परिवार का उनसे संपर्क टूट गया है। बहन खुशबू पाल का आरोप है कि Telegram पर 'सतोशी नाकामोटो' नाम की ID से धमकी भरे मैसेज आ रहे हैं। मैसेज में भाई का पता बताने के बदले 4 हजार डॉलर मांगे गए हैं और कार्रवाई करने पर सिर काटने की धमकी दी गई है।
भाई की सलामती को लेकर परेशान बहन का भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भाई को सुरक्षित भारत वापस लाने की गुहार लगाई है।
नौकरी का सपना दिखाकर विदेश भेजा गया भाई आखिर कहां है? परिवार का इंतजार अब मदद की गुहार में बदल गया है।




