कानपुर के यशोदा नगर बाईपास के ऊपर हाईवे पर एक ऑटो में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते ऑटो से आग की ऊंची लपटें उठने लगीं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है। मामले में अधिक जानकारी का इंतजार है।




