उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के अपने पैतृक गांव पंचूर स्थित आवास पर अंतिम सांस ली। पौड़ी के एसएसपी सर्वेश कुमार ने उनके निधन की पुष्टि की है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सावित्री देवी का अंतिम संस्कार शनिवार को हरिद्वार में किया जाएगा। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद राजनीतिक जगत से शोक संवेदनाएं आने लगी हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी समेत कई नेताओं ने दुख जताया और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।