कानपुर के बर्रा इलाके में नगर निगम के सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। आरोप है कि बुधवार रात करीब 3 बजे बनी नई सड़क गुरुवार सुबह 9 बजे ही उखड़ने लगी। सफाई कर्मचारी झाड़ू लगाने पहुंचे तो सड़क की गिट्टी और बजरी बाहर निकलने लगी। इसके बाद स्थानीय लोगों और भाजपा नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और धरने की चेतावनी दी।
मामले के बाद शुक्रवार को मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने सड़क का दोबारा निर्माण कराने का आश्वासन दिया।




