कानपुर के पटकापुर स्थित राधिका अपार्टमेंट अग्निकांड के बाद KDA ने अवैध निर्माण और कब्जों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी अभियान के तहत बिठूर में करीब 1000 वर्गमीटर क्षेत्रफल में बने अवैध निर्माण को बुलडोजर से ढहा दिया गया। KDA के मुताबिक, करीब 1.50 करोड़ रुपये की जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया है।
प्राधिकरण अब शहर में अवैध इमारतों का सर्वे कराने और नियमों की अनदेखी कर किए गए निर्माणों पर कार्रवाई की तैयारी में है।




