कानपुर कैंट पुल पर सड़क पर मोबिल ऑयल फैलने से गाड़ियों के टायर फिसलने लगे और हादसे का खतरा बढ़ गया। ऐसे में टीएसआई खालिक अहमद ने मुस्तैदी दिखाई और कांस्टेबल लवकुश चौधरी खुद सड़क पर रेत डालकर फिसलन खत्म करने में जुट गए।

वर्दी का रौब तो सबने देखा है, लेकिन ऐसी जिम्मेदारी और तत्परता भी तारीफ के काबिल है। इस बार चालान नहीं, सुरक्षा प्राथमिकता बनी! 👏🚔