कानपुर छावनी परिषद में घूसकांड के बाद अब विभागीय कार्रवाई भी शुरू हो गई है। CBI द्वारा घूस लेने के आरोप में गिरफ्तार की गईं कार्यालय अधीक्षक वंदना सिन्हा को निलंबित कर दिया गया है, जबकि आउटसोर्स क्लर्क ओमकार यादव की सेवा समाप्त कर दी गई है।
अमर उजाला की रिपोर्ट के मुताबिक, वंदना ने कथित तौर पर अपने रसूख के चलते महज तीन महीने में तीन प्रमोशन हासिल किए थे। रिटायर्ड सफाई नायक रूपलाल की शिकायत पर CBI ने छापा मारकर दोनों को गिरफ्तार किया था।




