कानपुर के हैलेट अस्पताल से इलाज का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोग पूछ रहे हैं—ये मेडिकल साइंस है या गत्ता साइंस? जानकारी के मुताबिक, घायल को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उसके हाथ में प्लास्टर की जगह गत्ता लगाकर पट्टी कर दी गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अब सवाल है कि आखिर अस्पताल में यह कैसा इलाज किया गया? अस्पताल प्रशासन की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है।