आज शाम 6 बजे कानपुर समेत उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में ब्लैकआउट मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। सिविल डिफेंस विभाग की ओर से होने वाले इस अभ्यास में एयर रेड सायरन बजाए जाएंगे और कुछ समय के लिए बिजली की लाइटें बंद की जा सकती हैं।

इसका मकसद आपातकालीन परिस्थितियों में प्रशासन, पुलिस और सिविल डिफेंस की तैयारियों और आपसी समन्वय को परखना है। इसलिए अगर शाम को सायरन सुनाई दे या आसपास अंधेरा हो जाए, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह केवल एक अभ्यास है। प्रशासन और सिविल डिफेंस की टीमों के निर्देशों का पालन करें और अफवाहों से बचें।